LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
17-Aug-2021 10:23 AM
PATNA : 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल मासूम के साथ लगातार तीन महीने तक बंधक बनाकर रेप करने की घटना सामने आ रही है. पीड़िता के परिजनों से पुलिस में शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
इस घटना को हरियाणा के रोहतक में अंजाम दिया गया है. बिहार की रहने वाली 13 साल की बच्ची के साथ बिहार के ही रहने वाले एक शख्स ने बलात्कार किया. करीब तीन महीने तक बंधक बनाकर आरोपी उसके साथ लगातार कुकर्म करता रहा. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट समेत कई अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पीड़िता मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली है. आरोपी शख्स भी इसी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि भागलपुर से एक मजदूर काफी लंबे समय से रोहतक में रह रहा था. उसकी बेटी और बेटा भी उसके साथ रहते थे. एक दिन अचनाक से उसकी बेटी गायब हो गई. पता चला कि पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने ही उसकी बेटी का अपहरण किया है. जब वह बेटी को लाने गया तो बदमाश ने मार पीटकर भगा दिया.
लगभग 20 दिन पहले आरोपित उसकी बेटी को लेकर आ गया और दोबारा से पड़ोस में रहना शुरू कर दिया. उसकी बेटी को घर में बंधक बनाकर रखा गया. लड़की के परिजन फिर वहां पर पहुंचे, इस पर आरोपित ने अपने परिवार के साथ सदस्यों के साथ मिलकर उसे धमकी दी कि दोबारा यहां आए तो जान से मार दिया जाएगा.
इसकी शिकायत मिलने के बाद रविवार शाम सिटी थाना पुलिस ने एक टीम बनाई और आरोपित के मकान पर दबिश दी गई. जहां से नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया. देर रात ही सिविल अस्पताल में नाबालिग का मेडिकल कराया गया और सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए.
इंद्रा कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआइ सुभाष ने कहा कि नाबालिग को कई महीनों से बंधक बनाकर रखा जा रहा था. उसके साथ गलत काम किया गया. शिकायत के बाद नाबालिग को बंधनमुक्त करा दिया गया है. साथ ही आरोपित आनंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.