ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार की 'लठबाज' पुलिस! मुखिया प्रत्याशी को गिरफ्तार कर महिला सिपाही ने...

बिहार की 'लठबाज' पुलिस! मुखिया प्रत्याशी को गिरफ्तार कर महिला सिपाही ने बरसाए थप्पड़,हैरान कर देगा ये VIDEO

01-Jan-2024 12:07 PM

By First Bihar

SAHARSA : सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में एक खाकी वर्दी वाली महिला पुलिस ने जमकर थप्पड़ बरसाए हैं। वीडियो में वर्दी में महिला तो पुलिस वाली दिखती हैं। लेकिन जिस बेरहमी से यह महिला सिपाही एक युवक पर बेरहमी से थप्पड़ बरसाई हैं। उससे वो वह किसी गुंडा से कम नही लग रही है। हालांकि पता चला है कि वर्दी पहनी महिला पुलिस थानाध्यक्ष है। 


दरअसल, सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यह मामला बिहार केसहरसा  जिले का है, जहां सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने शराब माफिया के इशारे पर विशनपुर निवासी एवं मोहनपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मुकेश कुमार साह के यहां छापेमारी करने पहुंची। हालांकि छापेमारी में कुछ तो हाथ नहीं लगा। 


वहीं, इस मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि पुलिस वालों ने खुद से घर के पिछवाड़े में आधा बोतल शराब पुलिस दिखाकर जमकर हंगामा किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार की दोपहर में पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो वहां मौजूद नाबालिग बच्चों ने पुलिस की वीडियो बना लिया। पुलिस ने वीडियो बना रहे नाबालिग को खदेड़कर पकड़ा और इतना पिटा की वह बेहोश हो गया। जिसके बाद बेहोशी की हालत में पुलिस ने उसका मोबाईल छीन लिया।


 इस दौरान जब एक नाबालिग को पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटने का विरोध किया तो मुखिया प्रत्याशी मुकेश कुमार साह को गिरफ्तार कर थाना ले आई और थाना में मुखिया प्रत्याशी को इतना पिटा की उसे मरनाश्न स्थिती में पहुंचा दिया। घटना के बाद थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम आवाम में जबरदस्त का आक्रोश है। लोग थानाध्यक्ष की कार्यशैली से परेशान हैं।