Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
13-Oct-2023 07:17 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बिहारशरीफ मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृत कैदी के पोस्टमार्टम को लेकर कैदी के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया।
मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र पुन्हा गांव निवासी रामावतार पासवान के 33 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है जो पत्नी की हत्या के आरोप में पिछले एक साल से बिहारशरीफ मंडल कारा में बंद था। गुरुवार को बंदी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद जेल पुलिस ने उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। कैदी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया था।
विम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार को कैदी की मौत हो गई। कैदी की मौत के बाद विम्स प्रबंधन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया लेकिन परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर चले गए। जहां पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच विवाद शुरू हो गया और परिजनों ने जमकर बवाल काटा। बाद में किसी तरह से मामले को शांत किया गया और शव को पीएमसीएच भेज दिया गया।