Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
26-Dec-2023 12:22 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार की जेलों में चल रहे खेल को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां जेल के भीतर चल रहे बड़े खेल का खुलासा हुआ है। मामला तब सामने आया जब जेल में बंद एक कैदी की मौत हो गई। कैदी को देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कैदी के इलाज के नाम पर जेल के भीतर से उनसे मोटी रकम वसूली जा रही थी।
मृतक कैदी की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव निवासी मथुरा यादव के 32 वर्षीय बेटे प्रदीप यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीव यादव जमीनी विवाद में 14 दिसंबर 2023 से जमुई जेल के वार्ड नंबर 3 में बंद था। कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद के मामले में बीते 14 दिसंबर को प्रदीप जेल गया था। जेल से लगातार पैसे की डिमांड की जा रही थी। कई बार फोन पे के माध्यम से पैसा भेजा भी गया था। जिसका स्क्रीनशॉट भी मौजूद है। जेल के अंदर से डॉक्टर के नाम से विकास पांडे ने भी इलाज के नाम पर 2500 रुपए लिए थे।
परिजनों ने यह भी आरोप है कि जेल के अंदर प्रदीप की पिटाई की गई है, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि उन्होंने बीमार प्रदीप को किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने की मांग की थी लेकिन जेल प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं हुआ। कैदी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।