ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार: खेत में सो रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर ले ली जान

12-Jan-2024 02:27 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: बिहार के अलग-अलग जिलों से लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां एक किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना तिलौथू थाना क्षेत्र के बहेरा गांव की है।


मृतक किसान की पहचान बहेरा गांव निवासी राम प्यारी यादव के बेटे महेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेंद्र यादव अपने खेत में रात में पहरेदारी के लिए सोया हुआ था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। लोगों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई।


परिजनों का कहना है कि मृतक और उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। किस कारण से वारदात को अंजाम दिया गया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महेंद्र यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।