मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
10-Nov-2022 01:39 PM
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी है। डबल मर्डर की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। दोनों चाचा-भतीजा खेत में काम कर रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर चाचा-भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के परशुराम गांव के जब्दी बासा के पास की है।
मृतकों की पहचान तेज नारायण सिंह के 35 वर्षीय बेटे निशांत सिंह और गुड्डू सिंह के 20 वर्षीय बेटे अल्टेकर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को निशांत सिंह और अल्टेकर सिंह खेतों में धान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान बेखौफ बदमाशों ने दोनों चाचा-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की फायरिंग में निशांत सिंह और अल्टेकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। एक साथ दो लोगों की हत्या से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंचे कहलगांव एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस की टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।