ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार: खेत में करंट लगने से युवक की मौत पर भारी हंगामा, जमीन...

बिहार: खेत में करंट लगने से युवक की मौत पर भारी हंगामा, जमीन मालिक के दरवाजे पर ही शव जलाने लगे लोग

14-Oct-2023 03:20 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां खेत में शौच के लिए गए युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत के बाद भारी बवाल हो गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जमीन मालिक के घर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और जमीन मालिक के घर के दरवाजे पर ही मृतक के शव को जलाने लगे। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के बाबा बाल्मिकेश्वर नाथ के पास की है।


जानकारी के अनुसार, सुरसंड नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 निवासी महेश्वर राउत के बेटे कृष्णा राउत उर्फ भूलूर राउत शौच के लिए बाबा बाल्मिकेश्वर स्थित बंसवारी के पास स्थित सब्जी के खेत में गया था, जहां खेत के चारों तरफ बिछाई गई बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना से गुस्साए लोग शव को उठाकर जमीन मालिक हरि नारायण प्रसाद के घर ले गए और हंगामा शुरू कर दिया।


ग्रामीणों का कहना था कि अगर जमीन मालिक मुआवजा नहीं देता है तो युवक के शव को उसके घर के आगे ही जलाया जाएगा। शव को जलाने के लिए जमीन मालिक के घर के आगे ग्रामीणों ने गड्ढा खोद दिया। जनप्रतिनिधियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और ग्रामीण हंगामा करते रहे। 


खेत मालिक हरि नारायण प्रसाद ने फसल की रक्षा के लिए खेत के चारों तरफ बिजली प्रवाहित तार बिछाया था जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। लोगो का आरोप था कि ये हादसा नहीं बल्कि हत्या है। उधर, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।