Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई
20-Aug-2023 03:25 PM
By First Bihar
MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां अवैध बालू लोड ट्रक को पकड़ने गई खनन विभाग की टीम बोलेरो समेत पुलिया से नीचे नदी में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में खनन विभाग के इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस जवान और बोलेरो का ड्राइवर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर बालू घाट का निरीक्षण करने के बाद संग्रामपुर-गंगटा मुख्य मार्ग पर अवैध तरीके से बालू ढुलाई किए जाने की सूचना पर खनन विभाग की टीम छापेमारी करने के लिए जा रही थी। खनन इंस्पेक्टर समेत सात बोलेरो पर सवार थे। जैसे ही बोलेगो टेटिया बम्बर थाना क्षेत्र के ठाड़ा लोहा पुल के पास पहुंची साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर महाने नदी में गिर गई।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से बोलेरो सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को हवेली खड़गपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में खनन विभाग के इंस्पेक्टर राजू कुमार, सिपाही रमेश कुमार के अलावे अन्य पुलिस जवान घायल हैं।
गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल रमेश कुमार, मुकेश कुमार, चालक सुरेश कुमार को हायर सेंटर रेफर किया गया है। खनन इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि छापेमारी के लिए टीम के लोग जा रहे थे, तभी साइकिल सवार बच्चे को बचाने के दौरान उनकी गाड़ी असंतुलित हो छोटी पुलिया के नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकला गया हालांकि कहा जा रहा है कि सभी को अंदरूनी चोट आई है।