ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार का यह जिला बना कोरोना का हॉट स्पॉट! 6 नए संक्रमित मिलने...

बिहार का यह जिला बना कोरोना का हॉट स्पॉट! 6 नए संक्रमित मिलने से हड़कंप

16-Jan-2024 08:19 AM

By First Bihar

GAYA: बिहार का गया जिला कोरोना का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गया में 6 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जिले में नए मरीजों की कुल संख्या 36 हो गई है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 14 है। 6 नए संक्रमितों में पांच डोभी के रहने वाले हैं जबकि एक मानपुर का निवासी है।


जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। एहतियात के तौर पर जांच को बढ़ा दिया गया है। पहले एक से डेढ़ सौ जांच हो रही थी जिसे बढ़ाकर पांच से छह सौ तक कर दिया गया है। सिविल सर्जन के मुताबिक, जो 6 नए मरीज मिले हैं उनमें कोई गंभीर नहीं हैं। सभी को घर में ही आइसोलेट किया गया है, फिलहाल एक भी संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं है।


उधर, बिहार में अब तक मिले कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू कर दिया गया है। पटना के IGIMS में 30 से अधिक सैंपलों की जांच शुरू कर दी गयी है। संभावना है कि 10 दिनों में इनके परिणाम सामने आ जाएंगे, जिससे यह पता लग सकेगा कि बिहार में जो संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें वायरस का कौन सा वेरियंट है।