ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना

Home / news / सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश, बिहार के वोटरों से की अपील...

सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश, बिहार के वोटरों से की अपील

27-Oct-2020 10:10 AM

DESK : 28 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने वाला है. मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार के वोटरों के नाम एक संदेश जारी दिया है. 

जिसमें उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का साथ देने की अपील की है. सोनिया गांधी के इस वीडियो संदेश को राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर जारी किया है. 

सोनिया गांधी ने वोटरों से अपील करते हुए कहा कि 'अब बिहार में बदलाव की बयार है. दिल्ली-बिहार में बंदी सरकारें हैं, नोटबंदी-तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी. इसलिए ऐसी बंदी सरकार के खिलाफ बिहार की जनता तैयार है और अब बदलाव की बयार है.'  

‘आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से अलग हट गई है, ना उनकी कथनी अच्छी है और ना ही करनी. मजदूर, किसान, नौजवान आज परेशान और निराश है. अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों पर भारी पड़ रही है.  धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है, दलित-महादलितों को बेहाली की कगार पर छोड़ दिया गया है. समाज का पिछड़ा वर्ग इसी बदहाली का शिकार है, बिहार की जनता आवाज कांग्रेस-महागठबंधन के साथ है. बिहार के हाथों में गुण है, ताकत है लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई ने आंखों में आंसू और पैरों में छाले दिए हैं. जो शब्द कहे नहीं जाते उन्हें आंसुओं से कहना पड़ता है. '