चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
30-Nov-2021 11:34 AM
PATNA : बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में वित्तीय गड़बड़ी और अन्य तरह की अनियमितताओं का मसला आज बिहार विधानसभा में उठा. बिहार विधानसभा में विश्वविद्यालयों के अंदर अनियमितता को लेकर आरजेडी के विधायक ललित यादव ने सवाल किया था. इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने सदन के अंदर यह जानकारी दी कि अब विश्वविद्यालयों के अंदर ऑडिट कराया जाएगा. आरजेडी के विधायक यह मांग कर रहे थे कि इस मामले की जांच कराई जाए. लेकिन शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह कहते हुए इस बात को खारिज कर दिया कि यह मामला कुलाधिपति के अधिकार क्षेत्र में आता है.
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में उठ खड़े हुए. उन्होंने कहा कि सरकार का खजाना जनता के पैसे से चलता है. ऐसे में अगर सरकारी खजाने की राशि का बंदरबांट हुआ है और तकरीबन दो लाख करोड़ रुपये की राशि से जुड़े इस गड़बड़ी के मामले में अगर जांच की आवश्यकता है तो सरकार इससे क्यों भाग रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. दोषी चाहे जो भी हो अगर उन्होंने सरकारी खजाने की राशि का दुरुपयोग किया है तो उनके खिलाफ एक्शन भी होना चाहिए.
इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने सरकार से इस मामले में तुरंत पहल करने के लिए भी कहा. इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की अपनी सीमाएं हैं. हमने इस मामले में एजी को ऑडिट के लिए लिख भेजा है. आगे ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर जो जरूरी होगा उसके लिए पहल की जाएगी. अगर जो लोग दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ एक्शन के लिए कुलाधिपति को भी लिखा जाएगा. सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है.