Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
18-Feb-2024 10:38 PM
By First Bihar
PATNA: गृह विभाग के निर्देश पर आज बिहार के तमाम जेलों में एक साथ छापेमारी की गयी। पटना के बेऊर जेल में भी छापेमारी हुई। छापेमारी के दौरान बेऊर जेल के सभी वार्डों को खंगाला गया। कई घंटे तक बेऊर जेल में चली छापेमारी में दो सिम कार्ड और तंबाकू पुलिस ने बरामद किया। जेल के अंदर मोबाइल सिम कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि यह सिम किसका है और यह जेल के अंदर कैसे पहुंचा।
इस मौके पर सिटी एसपी मध्य, पटना के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सदर एसडीओ के अलावा फुलवारी एएसपी भी मौजूद थे। इसके अलावे कई थानों की पुलिस भी मौजूद थी। बिहार के अन्य जिलों के विभिन्न जेलों में भी एसपी और डीएम के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। हालांकि जिलों के जेलों में क्या कुछ मिला इसकी जानकारी अभी नहीं आ पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम पटना आ रही है। पटना के लेमन टी होटल में प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इस बैठक में बिहार के डीजीपी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। बिहार के सभी जिलों के जेलों में आज एक साथ हुई छापेमारी को इस बैठक से भी जोड़कर देखा जा रहा है। रविवार को छापेमारी के दौरान पटना के बेऊर जेल से दो सिम कार्ड बरामद किये जाने के मामले की फिलहाल जांच की जा रही है।