BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार
11-May-2021 09:58 PM
SUPAUL : बिहार में इन दिनों अपराधी लॉकडाउन में भी पूरी तरह आजाद हैं. आये दिन बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. ताजा मामला सुपौल जिले का है, जहां अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी है. इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी 1.20 लाख रुपये भी लूटकर फरार हो गए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी एक लाख 20 हजार रूपये लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि मधुबनी जिले के गोठ टोला निवासी एक निजी फाईनेंस कंपनी का कर्मचारी छोटे ठाकुर ग्राहकों से बकाये रूपया वसूलने के बाद बाइक से गढ़िया से सिमरी जा रहा था.
रास्ता में जाने के क्रम में गढ़िया गांव के समीप गढ़िया- सिमरी पथ पर पूर्व से घात लगाये दो अपराधियों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया. इसके बाद अपराधी कर्मचारी के पास से थैले में रखे एक लाख 20 हजार रूपये लूटकर फरार हो गये.