ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था

Home / news / सीवान में रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा, तीन की मौत, राखी खरीद कर...

सीवान में रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा, तीन की मौत, राखी खरीद कर घर जा रही बहन और एक बच्चे को ट्रक ने कुचला

22-Aug-2021 11:38 AM

SIWAN : बिहार के सीवान जिले में रक्षाबंधन के दिन एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है. तीनों मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना इलाके की है. यहां गोरियाकोठी बाजार के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया है. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान हरपुर गांव के रहने वाले स्व. रामपुकार सिंह की पत्नी भागवती देवी, उनके बेटे हरिशंकर सिंह और गौरीशंकर सिंह के बेटे प्रियांशू कुमार सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि ये तीनों एक ही परिवार के रहने वाले थे.


news image


इस घटना के बाबात मिली जानकारी के मुताबिक भागवती देवी अपने भाई के लिए राखी खरीदने गई थी. इनके साथ हरिशंकर सिंह और प्रियांशू भी बाजार गया था. जानकारी के अनुसार ये तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रक्षाबंधन की खरीदारी करने गए थे. रक्षाबंधन की खरीदारी कर घर लौटने के दौरान तेज रफ़्तार एक ट्रक ने तीनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. सड़क हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया.


इस भीषण हादसे के बाद मृतकों के घर में चीख पुकार मची हुई है. स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजन को आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिया है.