बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
30-May-2021 05:01 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : बिहार में अपराधी एकदम बेखौफ हो गए हैं. लॉकडाउन में भी बदमाश आये दिन बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले का है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े मां-बेटे को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र की है, जहां माधोपुर गांव में अपराधियों ने 10 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर मां-बेटे को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण मां और बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर दोनों घायलों का इलाज करने में जुटे हुए हैं.
दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सीवान पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जीबी नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. जांच चल रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.