Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
20-Mar-2021 08:31 PM
SIWAN : बिहार में पंचायत चुनाव से पहले खुनी खेल की शुरुआत हो गई है. आये दिन अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. ताजा मामला बिहार के सीवान जिले का है, जहां बदमाशों ने एक पूर्व मुखिया को गोलियों से भून दिया है. इस घटना के बाद इलाके में काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
वारदात सीवान जिले के दरौली थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने दरौली मठिया के पूर्व मुखिया दयानन्द यादव का मर्डर कर दिया है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल लेकर आई है. अस्पताल में भी हंगामा करने और डॉक्टर के साथ हाथपाई करने की बात सामने आ रही है.
सीवान के एसपी अभिनव कुमार ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि अज्ञात अपराधियों ने दरौली मठिया के पूर्व मुखिया दयानन्द यादव का मर्डर कर दिया है. हालांकि शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि पूर्व मुखिया के जान पहचान के लोगों ने ही इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बहरहाल पुलिस की टीम छानबीन में जुटी हुई है. एसपी अभिनव कुमार ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ़्तारी का दावा किया है.

गौरतलब हो कि अभी हाल ही में सीवान के पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने समाहरणलय स्थित एसपी कार्यालय में थानेदारों के साथ क्राइम मीटिग की थी. क्राइम मीटिग में जिले में बढ़े रहे लूट-पाट की घटनाओं में कमी लाने और अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अपराध में कमी लाने का कड़ा निर्देश दिया था.
एसपी ने थानेदारों को चेतावनी दी थी कि अपराध का ग्राफ बढ़ा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान एसपी ने कई थानेदारों की जमकर क्लास नहीं लगाई थी. एसपीअभिनव कुमार ने थानेदारों को स्पष्ट तौर पर कहा कि हर हाल में क्राइम कंट्रोल होनी चाहिए. यदि लापरवाही बरती गई तो मैं किसी को छोडूंगा नहीं. जिस थाना क्षेत्र में मैं पहुंचा और वहां के अधिकारी ड्यूटी पर नहीं दिखाई दिए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी. सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्वयं रात्रि-गश्ती करेंगे.