BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
03-Oct-2021 11:44 AM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार में अबतक पंचायत चुनाव के दो चरणों की मतगणना हो चुकी है. जीते हुए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा खूब खुशियां मनाई जा रही है. लेकिन इसी बीच सीतामढ़ी से पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है. दरअसल, चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मुखिया जी और उनके समर्थक विजय जुलूस निकाल रहे थे. जुलूस में समर्थकों द्वारा तेज आवाज़ में डीजे बजाया जा रहा था. पुलिस वालों ने जब उन्हें मना किया तो लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर खूब पीटा.
दरअसल, सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव का है. यहां निर्वाचित मुखिया योगेंद्र मंडल के समर्थक DJ बजा रहे थे. इसकी सूचना पर नानपुर थाने की ASI आरके यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखिया समर्थकों को DJ बजाने से रोका. इसके बाद आक्रोशित समर्थकों ने पुलिस की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. साथ ही टीम पर पत्थरबाजी भी की. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.
आपको बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से जुलूस और DJ पर प्रतिबंध लगाया गया है. रोक के बावजूद मुखिया समर्थक जुलूस निकाल रहे थे और उसमें DJ भी बजाया जा रहा था. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुलूस निकालने और DJ बजाने से मना किया. इसके बाद मुखिया के समर्थक और ग्रामीण भड़क गए. घटना को लेकर नानपुर थाने में तैनात दरोगा आरके यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि वीडियो के आधार पर लोगों की शिनाख्त की जा रही है.