BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
12-Oct-2021 05:08 PM
SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले से एक के चौका देने वाली खबर सामने आई है. एक लड़के से शादी नहीं करना लड़की को भारी पड़ गया. लड़की ने शादी करने से इनकार किया तो लड़के ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह मामला सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया से सामने आया है. बैरगनिया थाने में जो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, उसके मुताबिक के लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी से इनकार किए जाने पर लड़के के पक्ष की तरफ से लड़की का अश्लील वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.
वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता डिप्रेशन में चली गई और उसने खाना पीना भी छोड़ दिया. बाद में परिवार वालों की तरफ से बैरगनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दरअसल यह पूरा मामला वीरता टोला से सामने आया है. इस टोले के रहने वाले विनोद चौधरी के साथ एक लड़की की शादी होनी थी. लेकिन लड़की पक्ष ने लड़के की तस्वीर देखने के बाद शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद लड़के के पक्ष के लोगों ने लड़की का एक के अश्लील वीडियो एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोप लगाया गया है कि प्रणोदक चौधरी ने हथियार के दम पर लड़की का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप के जरिए वायरल कर दिया.
पीड़िता के घरवालों का आरोप है कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी तस्वीरें और वीडियो को वायरल किया गया. वायरल वीडियो को देखकर पीड़िता सदमे में चली गई है. उधर बैरगनिया थाना अध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आगे की छानबीन शुरू कर दी गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से जगह-जगह छापेमारी कर रही है.