ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
10-Oct-2021 12:46 PM
SASARAM : बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. यहां बैंक ऑफ बड़ौदा में एक मृतक व्यक्ति के खाते से 26 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है. कोर्ट ने इस मामले में कोर्ट ने बैंक मैनेजर समेत दो लोगों पर केस करने का आदेश दिया है.
फर्जी हस्ताक्षर द्वारा मृतक के बैंक खाते से लाखों रूपये की निकासी से जुड़े एक मामले के परिवाद पर सुनवाई करते हुए प्रभारी सीजेएम राघवेन्द्र नारायण सिंह के न्यायालय ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सासाराम शाखा के प्रबंधक सहित दो पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है. आईपीसी की धारा 156(3) के तहत सासाराम नगर थाना को मामले की प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है.
उक्त मामले का परिवाद रविन्द्र कुमार निवासी नूरनगंज, सासाराम ने अपने छोटे भाई सतेन्द्र कुमार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के सासाराम शाखा के तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ परिवाद संख्या 610/21 में दर्ज कराया था.
दर्ज परिवाद के अनुसार उक्त आरोपियों ने मिलकर परिवादी के पिता की मृत्यु होने के पश्चात उनके बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सासाराम से मृतक के फर्जी हस्ताक्षर द्वारा उनके बैंक खाता से 26 लाख रुपये की निकासी करने का आरोप लगाया है.