ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / बिहार के सरकारी कर्मचारियों को लॉकडाउन अवधि का पूरा वेतन मिलेगा, संविदा और...

बिहार के सरकारी कर्मचारियों को लॉकडाउन अवधि का पूरा वेतन मिलेगा, संविदा और आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को भी मिलेगी सैलरी

23-Jul-2020 07:06 PM

PATNA : बिहार सरकार ने लॉकडाउन के कारण सरकारी दफ्तर में नहीं आने वाले कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का फैसला लिया है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ये एलान किया है. संविदा और आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों का भी वेतन नहीं कटेगा.

जुलाई महीने का पूरा वेतन मिलेगा

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए पूरे बिहार में 16 से 31 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है. इस दौरान सरकारी दफ्तरों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है. आवश्यक सेवा वाले सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को रोस्टर के मुताबिक बारी-बारी से आने को कहा गया है. लिहाजा कर्मचारी अपनी हाजिरी नहीं बना पा रहे हैं. सरकार ने उन्हें पूरा वेतन देने का एलान किया है.

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि लॉकडाउन के कारण कार्यालय नहीं आने वाले सभी कर्मचारियों को जुलाई महीने का पूरा वेतन मिलेगा. जिन कर्मचारियों ने पहले छुट्टी ली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण वापस आकर रिपोर्ट नहीं कर पाये उनका भी वेतन नहीं कटेगा और जुलाई महीने का वेतन दिया जायेगा.

हालांकि लॉकडाउन के पहले से ही दफ्तर से बिना अनुमति गायब कर्मचारियों को परेशानी होगी. वैसे कर्मचारियों को लॉकडाउन के बाद सरकारी कार्यालय आकर अपने अवकाश को नियमित कराना होगा. उसके बाद ही उन्हें वेतन देने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

गौरतलब है कि सरकार ने पहले भी कोरोना को लेकर लगाये गये लॉकडाउन की अवधि में सभी कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का फैसला लिया था. ल़ॉकडाउन के काऱण छुट्टी पर रहने वालों का वेतन नहीं काटा गया था.