25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
05-May-2024 03:53 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : रोहतास के सासाराम सदर अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए बनाए गए एसएनसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट की घटना से हड़कंप मच गया। एक महीने के भीतर इस अस्पताल में इस तरह की यह दूसरी घटना है। जब शॉर्ट सर्किट से वार्ड में अचानक धुआं भर गया। जिसके बाद आग लगने की आशंका से एसएनसीयू वार्ड में भगदड़ की स्थिति हो गई।
आनन-फानन में वार्ड में भर्ती सभी 12 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जाता है कि नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र के वार्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे पूरा वार्ड धुएं से भर गया। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से सभी भर्ती नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बता दें कि पिछले महीने भी सदर अस्पताल के इसी ट्रामा सेंटर में शॉर्ट सर्किट हुई थी। जिससे वहांआग लग गई थी। एक महीने के अंदर यह शॉर्ट सर्किट की दूसरी घटना है। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और स्वास्थ्य कर्मियों की सजगता से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान सदर अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही।