होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
08-Sep-2021 04:39 PM
SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जेई को 12 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के बाद विभाग के ऑफिस में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, चीनी मिल चौकी स्थित बिजली विभाग के ऑफिस से सुपरिटेंडिंग इंजीनियर राजू रजक को 12 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है.
बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम को बीते कई दिनों से राजू रजक के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी. जिसके आधार पर जब कार्रवाई की गई तो उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया गया. निगरानी विभाग की टीम ने 12 हजार रुपये घूस लेते जेई को गिरफ्तार कर लिया.
निगरानी विभाग की टीम ने राजू रजक को बिजली ऑफिस से ही उठाया है. बहरहाल गिरफ्तार जेई से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. निगरानी विभाग की टीम द्वारा अन्य कर्मचारियों से भी सवाल-जवाब किया जा रहा है.