ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बिहार के शैलेश ने बनाया 'मन की बात चार्टर', PM मोदी ने की...

बिहार के शैलेश ने बनाया 'मन की बात चार्टर', PM मोदी ने की चर्चा

26-Jan-2020 06:01 PM

DELHI : नए साल में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के अपने पहले ही 'मन की बात' कार्यक्रम में बिहार के शैलेश की चर्चा की है। दरअसल बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले शैलेश की चर्चा प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी तरफ से बनाए गए 'मन की बात चार्टर' को लेकर की है।


हालांकि शैलेश दिल्ली में रहते हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी तरफ से बनाए गए 'मन की बात चार्टर' का जिक्र करते हुए कहा है कि यह बेहद सराहनीय कदम है। 'मन की बात चार्टर' में शैलेश ने हैशटैग के जरिए बदलावों को लेकर उठाए गए नए कदम हो को लिस्टेड किया है।


शैलेश ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वह 'मन की बात चार्टर' पर अपना ऑटोग्राफ देकर उन्हें वापस भेज दें।शैलेश की इस पहल की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी युवाओं से इसी तर्ज पर काम करने की अपील की है।