ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
14-Mar-2021 07:02 PM
SASARAM : बिहार के दो युवकों की उत्तर प्रदेश में हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. यूपी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि तीन लोगों को गोलियों से छलनी किया गया है, जिसमें से दो बिहार के रहने वाले हैं.
घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला की है, जहां चुनार के पास अपराधियों ने तीन लोगों की हत्या कर दी है, जिसमें से दो लोग बिहार के रहने वाले हैं. जानकारी मिली है कि दोनों लड़के बिहार के सासाराम के रहने वाले थे. दोनों का घर काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी और जमुआ गांव में है. मौत की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
मृतकों की पहचान गोरारी के रहने वाले घुघली यादव के बेटे पिंटू कुमार यादव और जमुआ के रहने वाले जमींदार साह के बेटे ओम कुमार के रूप में की गई है. इन दोनों की लाश एक अन्य शख्स की डेड बॉडी के साथ र्जापुर जिला के चुनार के पास रोड पर मिली है. यूपी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है.
इस घटना में मारे गए तीसरे शख्स की पहचान अमरी तालाब के रहने वाले राजेंद्र सिंह के बेटे पिंटू कुशवाहा के रूप में की गई है. यूपी पुलिस के अनुसार तीनों युवकों की गोली मारकर हत्या की गई है.