लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
02-Aug-2021 07:59 AM
PATNA : बिहार के एक पूर्व बाहुबली सांसद मैं अपने बेटे को घर से बेदखल कर दिया है। खबर, कभी बिहार से सांसद रह चुके कांग्रेस नेता काली प्रसाद पांडे से जुड़ी हुई है। काली प्रसाद पांडे ने अपने बेटे पंकज पांडे को घर से बेदखल कर दिया है। पूर्व सांसद द्वारा अपने बेटे को घर से निकाले जाने के पीछे वजह कुत्ते को बताया जा रहा है। कुत्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ा है कि बाप और बेटा आमने सामने हैं और मामला थाने तक जा पहुंचा है।
साल 1984 में कांग्रेस की लहर के बीच बिहार से निर्दलीय चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले काली प्रसाद पांडे बाहुबली छवि के माने जाते हैं। पिछले चुनाव के पहले उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत हासिल नहीं हुई लेकिन अब काली प्रसाद पांडे एक बार फिर अपने बेटे पंकज पांडे के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल काली पांडे के बड़े बेटे पंकज पांडे ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है कि कॉलेज अपने पिता से जान का खतरा है। सोशल मीडिया पर पंकज पांडे ने इसके लिए बजाप्ता मुहिम चला रखी है। पंकज पांडे का कहना है कि उन्हें अपने पिता और छोटे भाई धीरज से जान से मारने की धमकी मिली है। पंकज का कहना है कि उनके पिता और परिवार को जब भी जरूरत पड़ी वह मदद के लिए मौजूद रहे लेकिन अब उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि दिल्ली के सरिता विहार थाने की पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
उधर अपने बड़े बेटे पंकज की तरफ से लगाए गए आरोपों पर काली प्रसाद पांडे ने ज्यादा कुछ कहने से मना कर दिया है। हालांकि उन्होंने कहा है कि बेटा पंकज उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है। यह उनका पारिवारिक मामला है लिहाजा वह बहुत ज्यादा तो नहीं बता सकते लेकिन उनके दिल्ली स्थित घर में पंकज ने एक कुत्ता ला कर रख दिया है। कुत्ता बेडरूम में घुसकर सो जाता है। पूजा-पाठ करने के दौरान भी परेशानी पैदा होती है। पंकज हमें बुरी तरह से प्रताड़ित कर रहा है। पूर्व सांसद का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे की नौकरी कई चैनल में लगवाई लेकिन वह काम छोड़ कर चला आया। खुद का चैनल खोलने के लिए काली पांडे ने उसे पैसे भी दिए लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ। काली पांडे ने कहा है कि उनके किसी भी संपत्ति में तीनों बेटों का कोई अधिकार नहीं है। यह उनकी खुद की बनाई हुई संपत्ति है। पूर्व सांसद ने कहा है कि उन्होंने अपने बड़े बेटे पंकज को घर से बेदखल कर दिया है।