कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
08-Aug-2021 02:56 PM
PURNEA : पूर्णिया जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने जबरदस्ती घर में घुसकर हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता का पति घर पहुंचा. पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
मामला मुफस्सिल थाना के किशनपुर गांव का है. पीड़िता ने अपने साथ दुष्कर्म के इस मामले में मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की रात गांव के ही नईम नाम का व्यक्ति उनके घर में जबरन घुस गया. महिला को अकेला देख कर हथियार के बल पर उसने दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने शादी का लालच देकर कई बार उसका यौन शोषण किया.
जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला तो वह मुकर गया. ऐसे में 1 अगस्त को जब पीड़िता का पति पंजाब से गांव पहुंचा तो उसने अपने पति को सारी बात बताई. इसके बाद उसने थाने में जाकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई.
मामले पर मुफस्सिल थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन मिला है. महिला ने किशनपुर गांव के नईम के उपर हथियार के बल पर उसने दुष्कर्म करने की बात बताई है. ऐसे में महिला के बयान के आधार पर जल्द से जल्द जांच का आदेश दिया है.