कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
19-Apr-2021 08:14 PM
By Tahsin Ali
PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल शादी से पहले ही एक दुल्हन अपने घर से फरार हो गई. लड़की के गायब होने के बाद उसके घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है. पुलिस लापता लड़की की तलाश में जुटी हुई है.
घटना पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र की है, जहां चिकनी गांव की रहने वाली एक लड़की शादी से पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस घटना के संबंध में लड़की के घरवालों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों का आरोप है कि दुल्हन एक मुस्लिम लड़के के साथ फरार हुई है, जिसे ढूंढने में पुलिसवाले कोताही बरत रहे हैं. उनका आरोप है कि डगरुआ पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है.
चिकनी गांव की रहने वाली 20 साल की लड़की के परिजनों ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि क्षेत्र में रहने वाला मोहम्मद अफसर आलम नामक युवक और उसका दोस्त रत में घर से लड़की का अपहरण कर लिया. घर से अचानक युवती गायब हो गई जब देर शाम तक खोजबीन के बाद नही मिली तो परिजनों में थाने में लिखित शिकायत की और तब से लापता हुई युवती के परिजन थाने के चक्कर काट रहे हैं.
लापता लड़की के परिजनों का आरोप है कि डगरुआ पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज करने के सिवा कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके चलते पीड़ित के परिजन काफी परेशान है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे है.