कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
12-Aug-2021 12:45 PM
PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक सरकारी अधिकारी को साइबर क्रिमिनलों ने 1.2 लाख का चूना लगा दिया है. साहब के क्रेडिट कार्ड से बदमाशों ने ऑनलाइन शॉपिंग कर लिया है. जिससे सारे पैसे उड़ गए. इस घटना को लेकर उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
पूर्णिया जिले के पूर्वी प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राजेश रंजन ने सदर थाना में शिकायत की है कि उनके खाते से एक लाख दो हजार एक सौ चौबीस रुपये गायब हो गए हैं. किसी ने उनके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीददारी कर ली है. उन्होंने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है.
सीडीपीओ के राजेश रंजनकी ओर से थाने में दिए गए लिखित आवेदन में बताया गया है कि उनके क्रेडिट कार्ड से खरीदारी किन के द्वारा की गई है. इसका पता नहीं चल पा रहा है. इससे का लिखित आवेदन संबंधित बैंक के प्रबंधक को भी दिया गया है. लेकिन बैंक प्रबंधक के द्वारा थाना से एफआई आर की कॉपी मांगी जा रही है.
इस घटना के बाबत पूर्णिया के सदर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.