लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
03-Jun-2021 09:00 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन का एलान किया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां अपराधियों ने पटना पुलिस को एक बड़ी चुनौती दी है. पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया है. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.

घटना राजधानी के पटना सिटी इलाके की है, जहां खाजेकला थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है. बताया जा रहा है कि गोली मारकर युवक की हत्या कई गई है. मृतक की पहचान पक्की गोरैया के रहने वाले राजा चौधरी के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने राजा को श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

राजा चौधरी की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में परिजनों की चीख-चीत्कार से कोहराम मच गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पटना पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.