लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
25-Jul-2021 02:34 PM
PATNA : राजधानी पटना के काफी पॉश इलाके में फायरिंग करने की घटना सामने आई है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में हथियारबंद बदमाश दोनों हाथों में पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पटना सिटी इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि यह वीडियो बीएनआर कॉलेज के पास गंगा नदी के किनारे का है. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि कुछ शख्स दोनों हाथों में पिस्टल लेकर लहरा रहे है और उससे फायरिंग कर रहे हैं. एक साथ 3-4 वीडियो सामने आये हैं, जिसमें ये युवक उत्पात मचाते दिख रहे हैं.
वायरल वीडियो में एक शख्स वाइट शर्ट और लाल कलर के गमछे में दिख रहा है. उसके आसपास भी कई अन्य युवक दिख रहे हैं. युवक के दोनों हाथों में हथियार साफतौर पर देखा जा रहा है. बेवजह कुछ लोगों के सामने हथियार चमकाने के बाद वह उसी पिस्टल से हवाई फायरिंग भी करता दिख रहा है. एक अन्य वीडियो में दूसरा हथियारबंद युवक एक व्यक्ति से उलझता दिख रहा है. दोनों में नोंकझोक भी होता है लेकिन उसे शांत करा लिया जाता है.
फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता कि यह वीडियो कब का है. लेकिन जिस तरीके से बेखौफ होकर हथियारबंद युवक फायरिंग करते दिख रहे हैं. उससे किसी बड़ी अनहोनी की घटना घटित होने से इनकार नहीं किया जा सकता.