NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
16-Oct-2021 09:29 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन में एक युवक की हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र की है. यहां जनता होटल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. मारपीट के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक को गोली लग गई. गोली लगने के बाद युवक को आनन फानन में इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक युवक विक्की चौधरी (23) पटना सिटी के ही रिकाबगंज का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पटना पुलिस ने मोर्चा संभाला है. इलाके में पुलिस कैम्प कर रही है. बताया जा रहा है कि मामूली सी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. जिसके बाद विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और फायरिंग में युवक की जान चली गई.
इससे पहले बीती रात पटना के पालीगंज थाना इलाके में दशहरा मेले के दौरान एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई. इस विवाद में फायरिंग हुई और 2 लोग घायल भी हुए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के चंदौस मोड़ के पास दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है.
इस दौरान वहां कई असामाजिक तत्व के लोग भी मौजूद रहते हैं. शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को देखने निकली गांव की महिलाओं और लड़कियों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी. इसको लेकर लड़कियों ने परिवार वालों से शिकायत की जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण और असामाजिक तत्व आमने-सामने आ गए. विवाद इतना बढ़ा की फायरिंग शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल दहशत भरा हो गया.
दो गुटों के बीच हुई मारपीट में जमकर फायरिंग हुई. इस दौरान 2 लोगों को गोलियां भी लगी हैं. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. पालीगंज कई दफे इलाके में असामाजिक तत्वों को लेकर स्थानीय लोगों की तरफ से शिकायत की जा चुकी थी. लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक गोली भी बरामद की है. इस घटना में पालीगंज के रहने वाले पिंकू कुमार और चिंकू कुमार को गोली लगी है. अब पुलिस यह दावा कर रही है कि वह इस मामले में अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी.