लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
27-May-2021 03:13 PM
PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकार आप दंग रह जायेंगे. दरअसल प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही 4 बच्चों की मां को पकड़कर लोगों ने महिला की तीसरी शादी करा दी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.
मामला पटना जिले के धनरुआ प्रखंड का है, जहां लोगों ने चार बच्चे की मां को पकड़कर जबरदस्ती उसकी शादी करा दी. बताया जा रहा है कि महिला के पति की मृत्यु हो गई थी. पति की मौत के बाद महिला की शादी उसके जीजा से करा दी गई थी क्योंकि उसकी शादीशुदा बहन की मौत हो गई थी. जीजा से शादी के बाद कुछ दिन तक सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में उसका जीजा गंभीर बिमारियों से पीड़ित हो गया.
पति के बीमार पड़ने के बाद कुछ लोगों के साथ महिला का अनैतिक संबंध बन गया. उसके पति ने कई बार महिला के इस हरकत का विरोध किया लेकिन महिला नहीं मानी. अन्य मर्दों के साथ उसका चक्कर चलता रहा. बताया जा रहा है कि बीते दिन भी वह अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाई. इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया.
दोनों को जा पकड़ा गया तो युवक शराब के नशे में था. लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. मारपीट के बाद लोगों ने सरपंच की मौजूदगी में महिला की उसी लड़के के साथ शादी करा दी और फिर बाद में उसे गांव से भी निकाल दिया गया. महिला की उम्र 42 साल और लड़के की उम्र 22 साल बताई जा रही है. इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस को घटना की खबर नहीं लगी. शादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.