BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
07-Jun-2023 08:07 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ लेकर के आगमन के बाद से यूनिवर्सिटी स्तर के शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार बैठक आयोजित की जाती है। राज्यपाल आए दिन राज्यों के सभी विसी को पास बुला बैठक करते हैं और आमूल-चूल परिवर्तन करने का आदेश भी निर्गत करते हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने एक और बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने राज्य के पांच यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की नियुक्ति की है।
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने बिहार के पांच यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार की नियुक्ति की है। इसकी अधिसूचना भी राजभवन की तरफ से जारी कर दी गई है। इन सभी रजिस्ट्रार को आज से कार्यभार संभालने का आदेश दे दिया गया। गवर्नर के तरफ से सिवान के डीएवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अजय कुमार पंडित को एलएन मिथिला यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार बनाया गया है। इसके साथ ही पटना विश्वविद्यालय में इंग्लिश विभाग के एसोसिएट प्रो समीर कुमार शर्मा को मगध यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार बनाया गया है।
इसके साथ ही जेपी विश्वविद्यालय में पॉलिटिकल साइंस विभाग के एसोसिएट प्रो डॉ रंजीत कुमार को जेपी विश्वविद्यालय का ही रजिस्ट्रार बनाया गया है। इसके आलावा कर्नल (रिटायर्ड) बिजोय कुमार ठाकुर को मुंगेर विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक डॉ बिजोय कुमार झारखंड के निवासी हैं। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रो डॉ संजय कुमार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार बनाया गया है।राज्यपाल के प्रधान सचिव रोबर्ट एल चोंग्थू की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि - यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
इधर, राजभवन की तरफ से जारी एक अन्य अधिसूचना के मुताबिक कर्नल कमलेश कुमार को अगले आदेश तक के लिए एक बार फिर एमएमएच अरेबिक एंड पर्शियन विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है। इससे पहले एक आदेश जारी कर रजिस्ट्रार के रूप में उनके काम करने पर राजभवन ने ही पाबंदी लगा दी थी।