Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
19-Jan-2022 07:53 PM
NAWADA: बिहार के नवादा जिले में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. इससे आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति है. असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को दूसरी दफे क्षतिग्रस्त किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
ये घटना नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेमदारगंज बाजार में हुई है. नेमदारगंज बाजार में गोला दूर्गा मंडप के पास कई वर्षों से भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है. इसी प्रतिमा को आसामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. इसके बाद नेमदारगंज बाजार और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गयी है, जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
स्थानीय थानेदार ने बताया कि शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इसकी प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान शुरू कर दी गयी है. पुलिस ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को धर दबोचेगी. थानेदार ने बताया कि इलाके में सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों ने वहां पुलिस बल को कैंप करने का निर्देश दिया है. पुलिस वहां कैंप कर रही है.
वैसे फिलहाल वहां स्थिति तनाव की है लेकिन नियंत्रण में है. ग्रामीणों ने बताया कि शरारती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा की नाक को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इससे पहले भी आंबेडकर प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया गया था. हालांकि समाज के सभी वर्ग के लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और पुलिस से ऐसे आसामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.