ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

वोटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने मुखिया के बेटे को मारी गोली, आरोपी अफसर की पत्नी भी लड़ रही है चुनाव

29-Nov-2021 12:33 PM

By Vyom Dipansh

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है. यहां वोटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से युवक को गोली मार दी है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. बताया जाता है कि आरोपी डिप्टी कमिश्नर की पत्नी भी चुनाव लड़ रही है. इस घटना को चुनावी रंजिश में अंजाम दिया गया है. 


मामला हिलसा थाना इलाके के गुलनी गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव की वोटिंग के दौरान वित्त विभाग में सलाहकार के पद पर कार्यरत डिप्टी कमिश्नर राजीव रंजन ने एक युवक को गोली मार दी. जख्मी युवक की पहचान वर्तमान मुखिया सुरेंद्र प्रसाद के बेटे मनीष कुमार के रूप में की गई है. गोली से जख्मी युवक को इलाज के लिए हिलसा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है. गोली युवक के जांघ में लगी है. 


बताया जा रहा है कि आरोपी डिप्टी कमिश्नर की पत्नी रेखा रंजन जूनियर पंचायत से पंचायत समिति पद के लिए चुनाव लड़ रही है. वहीं, जख्मी युवक के पिता वर्तमान मुखिया हैं. इसी रंजिश को लेकर यह घटना घटी है. हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद पुलिस गांव पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. 


इधर ग्रामीणों का कहना है कि डिप्टी कमिश्नर राजीव रंजन ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से युवक को गोली मार दी. घटना की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी डिप्टी कमिश्नर को गिरफ्तार करने के लिए घर पर छापेमारी भी की लेकिन वह घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है.