मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Sep-2021 09:04 AM
NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है. नालंदा के लक्षमी बिगहा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 बच्चे डूब गई हैं. इनमें से दो बच्चियों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है. जबकि तीन बच्चे अभी भी लापता हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है. प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची है.
घटना नालंदा जिले के परवलपुर थाना इलाके का है. यहां लक्ष्मी बिगहा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 बच्चे डूब गए. इनमें से दो बच्चियों को बाहर निकाला गया है. बताया जा रहा है कि इसी लक्षमी बिगहा गांव की रहने वाली ब्यूटी कुमारी, रिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी, अंशु कुमारी और विरमानी कुमार गहरे पानी में डूब गए. ग्रामीणों ने आनन-फानन में 2 बच्चों को तो बाहर सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन तीन बच्चे अभी भी लापता हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि विरमानी और अंशु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. जबकि ब्यूटी, रिंकी, सिमरन की तलाश अभी भी जारी है. फिलहाल ग्रामीण अपने स्तर से खोजबीन में जुटे हुए हैं. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.