लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
22-May-2021 05:12 PM
By Vyom Dipansh
NALANDA : बिहार के नालंदा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल कथित जेडीयू नेता का अश्लील वीडियो सामने आया है. यह वीडियो वर्चुअल सेक्स का है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कथित जेडीयू नेता हाथों में नोटों की गड्डी लिए निर्वस्त्र होकर एक महिला से बात करता दिख रहा है. महिला भी आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.
घटना नालंदा जिले के राजगीर की बताई जा रही है. कथित जेडीयू नेता बादल कुमार के कई अलग-अलग वीडियो सामने आये हैं, जिसमें उसकी अश्लील हरकत देखी जा रही है. नेता को ऑनलाइन अश्लील वीडियो चैट करते देखा जा रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि नेता बादल कुमार अपने हाथों में 500 और 200 रुपये के नोटों की गड्डी लेकर लड़की को दिखा रहा है.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि आरोपी बादल कुमार JDU के महादलित प्रकोष्ठ का लीडर है. बताया जा रहा है कि बादल राजगीर अनुमंडल अनुश्रवण समिति का सदस्य भी है. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी बादल का कहना है कि वह हनी ट्रैप का शिकार हुआ है. उसने कहा कि उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है. पैसे ऐंठने के लिए ऐसा किया जा रहा है.

बादल कुमार ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव है और घर में ही आईसोलेट हैं. उसी दौरान रात में किसी ने वीडियो कॉल किया और उसमें लड़की अश्लील हरकत करने लगी. बाद में उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर एक व्यक्ति ने 21 हजार रुपये की मांग की. लड़की द्वारा भी मांग पूरी नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है. और जब मैंने रुपए नहीं दिए तो उसने मेरे वीडियो को एडिट कर वायरल कर दिया. इस संदर्भ में साइबर सेल में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है. इससे संबंधित व्हाट्सएप चैट भी वायरल हुआ है. जिसमें जेडीयू नेता अपनी पहुंच की धमकी दे रहा है.