लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
25-Oct-2021 04:53 PM
MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन ने हवलदार समेत छह सिपाहियों को कारन बताओ नोटिस भेजा है. शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद नक्सली और अन्य कैदियों के पास से मोबाइल मिलने के बाद इन पुलिसवालों से जवाब मांगा गया है.
दरअसल जिला प्रशासन की टीम ने पिछले दिनों मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में छापेमारी की थी. इस दौरान रेड मारने वाली टीम को सेंट्रल जेल में बंद नक्सली के पास से एक मोबाइल फोन मिला था. साथ ही छापेमारी दल ने मोबाइल का चार्जर भी बरामद किया था.
नक्सली के अलावा जेल में बंद अन्य कैदियों के सेल से भी मोबाइल और चार्जर बरामद किये गए थे. इसी मामले में जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए हवलदार और 5 सिपाही को शोकॉज नोटिस थमाते हुए जवाब मांगा है. बताया जा रहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी.