लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
24-Aug-2021 10:46 AM
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर दी है. रुपये-पैसे की लेन-देन में हत्या के इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रहे है. मुजफ्फरपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना इलाके की है. यहां पहाड़पुर ओवरब्रिज के पास मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेललाइन पर एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस ने सिर कटी लाश बरामद की है. मृतक की पहचान मो० मुमताज ( 40) के रूप में की गई है. मृतक नेपाल के वीरगंज का रहने वाला बताया जा रहा है. मुमताज यहां मुजफ्फरपुर शहर में किराये के मकान में रहता था और वह किसी कचरा गोदाम में काम करता था.
मृतक मो० मुमताज की पत्नी नुरुशा खातून ने बताया कि बकाया पैसे के लेनदेन को लेकर उसके पति की हत्या की गई है. इस घटना के बाबत कांटी थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव यहां लाकर फेंकना प्रतीत हो रहा है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. मृतक के परिजनों के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.