लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
30-Aug-2021 07:58 PM
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दारोगा को फंसाने की कोशिश की जा रही है. आरोप है कि साइबर क्रिमिनल दारोगा के खिलाफ ये चाल चल रहे हैं. बदमाशों ने दारोगा के मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो और मैसेज भेजा है. बदमाश इसे इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं. दारोगा ने इसे लेकर संबंधित थाने में शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना की है. मुजफ्फरपुर में एसएसपी ऑफिस में तैनात दारोगा शैलेंद्र कुमार को शरारती तत्व उनके मोबाइल में अश्लील फोटो और आपत्तिजनक कंटेंट भेजकर उन्हें ब्लैकमैल करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके घर के मोबाइल नंबर पर तरह-तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं. इस संबंध में पीड़ित दारोगा ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.
नगर पुलिस की टीम और आईटी सेल इस घटना की छानबीन में जुट गई है. डॉ. ललन पासवान को जांच का जिम्मा सौंपा गया है. नगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. छानबीन में साइबर अपराधियों की करतूत जान पड़ती है. पहले भी साइबर अपराधी कई पुलिसकर्मियों को निशाना बना चुके हैं.
पीड़ित दारोगा शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को ऑफिस में वे काम निपटा रहे थे. इस दौरान उनके व्हाटसएप नंबर पर आपत्तिजनक मैसेज आया, जिसे तुरंत डिलीट कर दिया. इससे पहले भी उनके नंबर पर आपत्तिजनक तस्वीर और मैसेज भेजकर वायरल करने की धमकी दी गई. अब उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल कर परेशान किया जा रहा है.