लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
14-Nov-2021 09:34 AM
MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. बेख़ौफ़ बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
मामला मनियारी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका माधोपुर सुस्ता का है. मिली जानकारी के अनुसार, कपड़ा कारोबारी ईश्वर मिश्रा के घर पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पीड़ित कारोबारी का कहना है कि चारपहिए वाहन और दो बाइक से आए लोगों ने फायरिंग की है. हालांकि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है. घटना के बाद शोरगुल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया.
सूचना पर मनियारी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में पता चला है कि कारोबार से लेन-देन का विवाद है. इसी में फायरिंग की बात कही जा रही है. फिलहाल पकड़े गए आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है. मौके से बाइक और चारपहिया को जब्त कर थाने पर लाया गया है.
पूछताछ में पता चला कि आरोपितों का घर हाजीपुर में है. पूछताछ में एक आरोपित ने पुलिस को बताया कि उनका जिंस पैंट की फैक्ट्री है. कारोबारी के यहां उनका बकाया है, इसी लेकर वे आए थे. पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपित नशे में धुत लग रहे हैं. इसके मददेनजर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस घटना के बाद से मौके पर तनाव की स्थिति है.