बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग
18-Apr-2021 10:27 PM
By saif ali
MUNGER : बिहार पंचायत चुनाव से पहले मुंगेर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. जिला पुलिस ने 50 पिस्टल और 45 बैरेल के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
मुंगेर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पर 10 गांव में छापेमारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर हुई छापेमारी में मुफसिल थाना क्षेत्र के बरदह मिर्ज़ापुर में छापेमारी में अवैध मिनी गैन फैक्टरी का उदभेदन किया गया. इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1 देसी पिस्टल, 50 अर्धनिर्मित पिस्टल, 45 बैरेल, 2 मैगज़ीन, 7.62 की 7 गोली, 7 पिस्टल बॉडी सहित हथियार बनाने का सामान बरामद किया.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मो. शमद, मो. शाहिद, मो. साकिब और मो आज़ाद को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मुफसिल थाना में कांड संख्या 124/21 दर्ज किया गया है. सूत्रों के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि मुफसिल थाना क्षेत्र के मिर्ज़ापुर बरदह गांव में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद शनिवार और रविवार की दरमियान रात को छापेमारी की गई. गिरफ्तार हथियार तस्करों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.