ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / बिहार के मुख्यमंत्री और आलाधिकारियों के ठिकाने पर निकला भयानक कोबरा, मच गयी...

बिहार के मुख्यमंत्री और आलाधिकारियों के ठिकाने पर निकला भयानक कोबरा, मच गयी भीषण अफरातफरी, देखे वीडियो

01-Oct-2024 08:10 PM

By First Bihar

DELHI: बिहार के मुख्यमंत्री समेत तमामा आलाधिकारियों के ठिकाने पर आज करीब 10 फीट लंबा भयानक कोबरा सांप निकल आया. विशालकाय कोबरा सांप को देखते ही वहां भारी अफरातफरी मच गयी. आनन फानन में पूरा कैंपस खाली करा लिया गया. कई घंटे की मशक्कत के बाद जब सांप को पकड़ा गया, तब सरकारी अमले ने चैन की सांस ली.


बिहार भवन में निकला कोबरा

दिल्ली के चाणक्यापुरी में बिहार भवन है. यहीं मुख्यमंत्री का सुइट है. इसी भवन में बिहार के तमाम बड़े अधिकारी दिल्ली प्रवास के दौरान रहते हैं. आज वहां कोबरा सांप निकल आया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी दहशत फैल गयी. तत्काल दिल्ली फायर ब्रिगेड की टीम को खबर किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर घंटों मेहनत की और फिर कोबरा पर काबू पाया जा सका. 


बिहार भवन में मौजूद कर्मचारियों ने सबसे पहले करीब 10 फीट लंबे कोबरा को देखा. इसके बाद पहले तो बिहार सरकार के आलाधिकारियों को खबर किया गया. फिर दिल्ली की फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गयी. खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची. लेकिन इस टीम को सांप ढूंढ़ने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. 


वहां मौजूद लोगों में दहशत फैला था और सांप एक जगह से दूसरी जगह पर भाग रहा था.  इसके कारण उसे पकड़ने में बड़ी परेशानी हो रही थी. काफी देर तक खोजबीन के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बिहार भवन के कैंपस में लगे एक पेड़ पर कोबरा लटकता हुआ दिखाई दिया. टीम के सदस्यों ने स्पेशल स्टिक की मदद से सांप को पहले पेड़ से नीचे उतारा. 


बिहार भवन के कर्मचारी इस कदर दहशत में थे कि वे लगातार फायर ब्रिगेड की टीम को कह रहे थे कि कोबरा को मजबूती से पकड़े रहे. कर्मचारियों-अधिकारियों के साथ साथ वहां मौजूद लोगों को ये डर सता रहा था कि कहीं कोबरा गिरफ्त से निकलकर भाग ना जाए या फिर वहां मौजूद लोगों में से किसी पर हमला ना कर दे. लेकिन, फायर ब्रिगेड की टीम ने धैर्य के साथ कोबरा को पकड़ा और उसे भागने नहीं दिया. बाद में उसे थैले में रख दिया गया. सांप के थैले में जाते ही सभी लोगों ने चिल्लाते हुए खुशी मनाई और राहत की सांस ली. 


बता दें कि कोबरा एक बेहद जहरीला सांप है. ये दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है. इसी कारण बिहार भवन में उसे देखने के बाद हड़कंप मच गया. इस सांप के काट लेने पर 95 फीसदी लोगों को मौत हो जाती है

news image


news image