छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
07-Apr-2022 09:41 PM
PATNA: मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने अजान के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि भारत में इसकी जरूरत नहीं है। अब बिहार में भी यह मांग उठने लगी है। नीतीश कैबिनेट के मंत्री जनक चमार यह मांग कर रहे हैं। खान एवं भूतत्व मंत्री जनक चमार ने भी लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाने की मांग की है।
बिहार के मंत्री जनक चमार ने कहा कि होली, दिपावली, छठ और हिन्दुओं के महापर्व में ऊंची आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लग जाती है लेकिन मस्जिदों में बजने वाले लाउडस्पीकर पर कोई रोक नहीं है। इससे पढ़ाई करने वाले बच्चों को भारी परेशानी होती है। कानून और संविधान का हवाला देकर एक वर्ग को ऐसा करने से रोक लगाया जाता है तो दूसरे को ऐसा करने से क्यों नहीं रोका जाता। जबकि कानून सबके लिए बराबर है। यह जनता की भी मांग है और हम भी लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाने की मांग करते हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र और मुंबई में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जैसे दलों ने आपत्ति जताई और इसे लेकर बहस तेज हो गयी। इस बीच मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने अजान के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग कर दी। अनुराधा पौडवाल ने यह कहा कि भारत में इस तरह से अजान दिए जाने की जरूरत नहीं है।