Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
17-May-2020 04:19 PM
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकज का एलान किया है उससे बिहार को फायदा मिलेगा. जो राज्यों की मांग थी जो राजकोषीय घाटा के तहत फिस्कल डेफिसिट की सीमा तीन प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत किया जाए. पिछले साल के अपेक्षा अप्रैल माह में सिर्फ बिहार में 14 प्रतिशत ही टैक्स का संग्रह हुआ है. इसलिए अधिक लोन लेना ही उपाए था. हमलोगों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि अधिक लोन लेने की अनुमति दी जाए. पहले से बिहार 39 हजार 341 करोड़ लोन लेने का प्रावधान था. आज की नई घोषणा के बाद अगर सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो 12 हजार 922 करोड़ अतिरिक्त लोन ले पाएंगे.
मोदी ने कहा कि राज्यों की जो मांग थी इसको केंद्र सरकार ने पूरा कर दिया है. मनरेगा के तहत और 40 हजार करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है. बिहार जैसे लाखों मजदूरों का फायदा होगा. बिहार में लाखों प्रवासी मजदूर आ रहे है. 2 लाख 17 हजार नए जॉब कार्ड बनाया जा चुका है.
मोदी ने कहा कि अप्रैल माह में ही 1124 करोड़ रुपए मनरेगा का पैसा रिलीज कर दिया है. शिक्षा के क्षेत्र में भी आज बड़ी घोषणा की गई है. कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के लिए अलग-अलग से चैनल होंगे. जिससे छात्र पढ़ाई कर सकते हैं. देश के अलग-अलग विवि इसको लेकर कंटेंट मुहैया कराएंगे.