Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे!
09-May-2022 07:32 AM
PATNA : बिहार में किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। नीतीश सरकार ने एक बार फिर से किसानों को कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली सब्सिडी को चालू करने का फैसला किया है। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देने की योजना एक साल बंद करने के बाद अब राज्य सरकार फिर से चालू करने जा रही है। केन्द्र की योजना तो पहले से ही चल रही है लेकिन किसानों का इससे काम नहीं चला तो फिर से राज्य सरकार अपनी योजना लाने जा रही है। लगभग सौ करोड़ का प्लान बना है। सरकार की मुहर लग गई तो इस बार 80 यंत्रों पर सब्सिडी मिलेगा।
नीतीश सरकार अपने खजाने से लगभग 75 यंत्रों पर अनुदान देती रही है। बीते साल इसे बंद कर दिया गया था, लेकिन इस बार ना केवल सब्सिडी मिलेगी बल्कि यंत्रों की संख्या भी बढ़कर 80 हो जाएगी। कृषि यंत्रों की मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। पराली प्रबंधन से जुड़े यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान मिल सकता है। नये यंत्रों में सरकार का सबसे अधिक जोर लैंड लेवलर पर होगा। इसके अलावा गन्ना पेराई मशीन पर भी अनुदान मिलेगा।
इतना ही नहीं बागबानी से जुड़े कुछ नये यंत्र भी अनुदान सूची में इस बार शामिल किए गए हैं। इसके अलावा नई योजना में किसानों को ट्रेनिंग देने का भी प्रावधान किया गया है। नये यंत्रों के संचालन के साथ यंत्रों के रख–रखाव की ट्रेनिंग किसानों को दी जाएगी। सरकार की इस योजना का फायदा हर साल लगभग 50 हजार किसान उठाते हैं। इस बार सरकार ने 98 करोड़ की सब्सिडी देने का फैसला किया।