लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
29-Jun-2021 07:36 PM
KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले में एक कुख्यात अपराधी के रिहा होने के बाद उसके समर्थकों ने जो किया वह हैरान कर देने वाला है. लगभग तीन दर्जन आपराधिक वारदातों के अभियुक्त के बेल पर रिहा होने के बाद गांव में डीजे बजा, लोगों ने डांस किया औऱ कुख्यात सरगना का फूल माला के साथ स्वागत किया गया.
मोहना गैंग के सरगना का स्वागत
मामला कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर गांव का है. इस गांव का रहने वाला मोहन ठाकुर पुलिस रिकार्ड में कुख्यात अपराधी के तौर पर दर्ज है. पुलिस मोहन ठाकुर को मोहना गैंग का सरगना बताती है. मोहन ठाकुर पर बिहार और झारखंड के कई थानों में लूट, हत्या, अपहरण के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत 30 से भी अधिक मामले दर्ज हैं. कोर्ट ने उसे एक मामले में तीन साल की सजा सुनायी थी. सजा पूरी हुई औऱ बाकी मामलों में जमानत मिल गयी तो उसे जेल से रिहा कर दिया गया.
सोमवार को कुख्यात मोहन ठाकुर जेल से रिहा होकर अपने गांव पहुंचा तो वहां उसके स्वागत का भव्य इंतजाम किया गया था. गांव में डीजे बजाया जा रहा था औऱ उसके समर्थकों की टोली डीजे की धुन पर थिरक रही थी. फूल माला के साथ उसका स्वागत किया गया. उसके पक्ष में नारेबाजी भी की गयी.