बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम
11-Sep-2024 06:01 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार में भीषण डकैती की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना बरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलुआ गांव के वार्ड संख्या 2 की है जहां पंकज चौधरी के घर को डकैतों ने निशाना बनाया और घरवालों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। डकैतों ने घर से कीमती गहना और सात लाख कैश अपने साथ ले गये।
पीड़ित ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे के करीब आठ के संख्या में हथियार के साथ घर में घुसे डकैतों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और सभी पर हथियार तान दिया और जमकर लूटपाट की। इस दौरान घर में रखे जेवरात समेत करीब सात लाख रुपया कैश भी लेकर चले गये। शोर मचाने पर डकैतों ने परिवार के सदस्यों को जान से मार देने की धमकी दी।
डकैतों के भागने के बाद पीड़ित ने घटना की सूचना बरारी थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को भी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक बरारी प्रखंड मे डेढ़ महिने के अंदर यह दुसरी डकैती की घटना है वही पहली घटना का उद्भेदन अभी तक नहीं हो पाया है और आज दूसरी घटना को डकैतो ने अंजाम दे दिया है। ऐसे मे कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठना लाजमी है।