पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
14-May-2023 07:02 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है। अप्रैल माह में प्रचंड गर्मी के बाद मई महीने में काफी दिनों तक मौसम का मिजाज नरम रहा। लेकिन, शुरूआती सप्ताह के बाद एकबार फिर से अब प्रचंड लू ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में लगातार हीटवेब की स्थिति बनी हुई है। दिन का तापमान अब 40 ही नहीं बल्कि कई जिलों में 42 डिग्री तक पार कर चुका है। इस बीच बारिश की दस्तक का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान 'मोचा' के कारण मौसम में फिर एकबार बदलाव देखा जा सकता है। कई जिलों में इसका आंशिक असर भी पड़ सकता है। इस दौरान मेघ गर्जन व तेज हवा के साथ बूंदाबांदी बारिश होने की संभावना है। हालाकि इस बूंदाबांदी से राहत कम और परेशानी अधिक हो सकती है। हल्की बारिश के कारण उमस और गर्मी में बढ़ोतरी भी हो सकता है।
मौसम विभाग की मानें तो बिहार में 14 और 15 मई को हल्की बारिश के आसार हैं। 14 मई को सुपौल, भागलपुर, अररिया, मुंगेर, जमुई और बांका समेत 13 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। जबकि 15 मई को अररिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल पूर्णिया और कटिहार में मध्य दर्जे की बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मोचा तूफान अब अधिक मजबूत हो गया है। लेकिन इसका असर बिहार में अधिक नहीं पड़ेगा। मोचा तूफान अपना रूख बदल चुका है और बांग्लादेश व म्यांमार की ओर बढ़ गया है। इसलिए बिहार इससे अधिक प्रभावित नहीं होगा।
आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि बिहार में इस वक्त मौसम शुष्क है। गर्मी इतनी अधिक हो गई कि लोगों का जैसे दम निकलने लगा हो। पूरे दिन लोग हीट वेव से परेशान रह रहे हैं। वहीं लोगों को बेवजह बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गयी है।