पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
02-Sep-2024 07:30 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में मानसून इन दिनों कमजोर दिख रहा है। लेकिन, बीच 02 सितंबर को कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज किशनगंज, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम वर्षा हो सकती है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की संभावना है।
मानसून की अक्षीय रेखा गंगानगर, गुना, दक्षिण ओडिशा और इससे सटे छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के कुछ-कुछ जिलों में वर्षा दर्ज की जा सकती है। हालांकि बहुत ज्यादा वर्षा की संभावना नहीं है। दक्षिण बिहार के सभी जिलों में वर्षा नहीं के बराबर होने की संभावना है। पूर्वी इलाकों के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। आज के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
वहीं, रविवार को किसी भी जिले में भारी वर्षा नहीं हुई। हालांकि कई जिलों में मध्यम स्तर से लेकर हल्की बारिश हुई है, लेकिन तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को सबसे अधिक वर्षा सहरसा में 55.2 मिलीमीटर, किशनगंज में 52.6, पूर्णिया में 49.96, मधुबनी में 46.4, दरभंगा में 44.02, कटिहार में 34.4, बेगूसराय में 30.02, सुपौल में 24.5, नालंदा में 23, सीवान में 21.8, अररिया में 20.6, वैशाली में 18.02 और पूर्वी चंपारण में 18 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है।
उधर, राज्य के तापमान में अभी कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है. शनिवार की अपेक्षा बीते रविवार को सबसे अधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस छपरा में दर्ज किया गया। राजधानी पटना में भी 4.1 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सबसे कम अधिकतम तापमान वाल्मीकि नगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसत तापमान 32 डिग्री के करीब रहा।